Crime

बटाला पुलिस की बड़ी पहल, 300  गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

⇒बटाला पुलिस की बड़ी पहल, 300  गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

⇒मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस सांझ केंद्र या थाना साइबर क्राइम बटाला में शिकायत दर्ज करवाने की अपील

‘⇒बटाला पुलिस का होका—आपका गुम मोबाइल फोन मिलने का मौका’ नामक विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

न्यूज4पंजाब ब्यूरो।

बटाला । बटाला पुलिस द्वारा आम जनता के गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए एक और विशेष पहल करते हुए ‘बटाला पुलिस का होका—आपका गुम मोबाइल फोन मिलने का मौका’ नामक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत शनिवार को करीब 52 लाख रुपये की कीमत के 300 मोबाइल फोन रिक्वर करके उनके असली मालिकों को सौंपे गए। शनिवार को बटाला के एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह, ने बटाला के शिव कुमार बटालवी कला एवं सांस्कृतिक केंद्र, में आयोजित 8वें सेमिनार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बटाला पुलिस द्वारा दिन-रात अथक मेहनत करते हुए गुम हुए इन मोबाइल फोन को देशभर के विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन संबंधी जो शिकायतें पुलिस सांझ केंद्रों और थाना साइबर क्राइम बटाला में प्राप्त होती हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर रिक्वर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक बटाला पुलिस द्वारा करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की कीमत के 1900 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो उसकी शिकायत तुरंत अपने नजदीकी पुलिस सांझ केंद्र या थाना साइबर क्राइम बटाला में दर्ज करवाएं। बटाला पुलिस गुम हुए मोबाइल फोन को जल्द से जल्द ट्रेस कर उनके असली मालिकों को सौंपने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बटाला पुलिस की इस विशेष पहल की भरपूर सराहना की और पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य के लिए  धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend