HealthPunjab

बटाला में न्यूरोथैरेपी के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. लाजपत राय मेहरा का जन्मदिन मनाया गया।

– न्यूरोथैरेपी के माध्यम से बिना किसी दवा के किसी भी रोग का उपचार संभव — न्यूरोथैरेपिस्ट गुरदेव सिंह ।

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

बटाला। बटाला की राधा कृष्णा कॉलोनी, सर्कुलर रोड पर स्थित डॉ. लाजपत राय मेहरा न्यूरोथैरेपी सेंटर बटाला में न्यूरोथैरेपिस्ट गुरदेव सिंह के नेतृत्व में रविवार को स्वर्गीय डॉ. लाजपत राय मेहरा (फाउंडर ऑफ न्यूरोथैरेपी) का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक भी काटा गया और डॉ. लाजपत राय मेहरा की तस्वीर पर फूलों का हार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बटाला सेंटर में करीब 30 लोगों की निःशुल्क थैरेपी भी की गई।

इस अवसर पर बटाला सेंटर के इंचार्ज एवं न्यूरोथैरेपिस्ट गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके गुरु स्वर्गीय डॉ. लाजपत राय मेहरा असल में अमृतसर के रहने वाले थे लेकिन कुछ समय बाद ही मुंबई चले गए थे और उन्हें न्यूरोथैरेपी का संस्थापक माना जाता है। आज उन्होंने और उनकी टीम ने बटाला में अपने गुरु के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए हैं।

गुरदेव सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने अपने गुरु से बहुत कुछ सीखा है और मुंबई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह बटाला के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। गुरदेव सिंह ने बताया कि न्यूरोथैरेपी ऐसी विधि है, जिसके माध्यम से किसी भी रोग को बिना किसी दवा के ठीक किया जा सकता है। गौरतलब है कि बटाला स्थित यह न्यूरोथैरेपी सेंटर पिछले करीब 20 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर सहायक मैडम नीरू, रिया, श्रीमती तरुणा, सुखराज कौर, कोमल, देविंदरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend