CrimePunjab

बटाला में कट्टर से हमला कर पादरी की हत्या की

बटाला में कट्टर से हमला कर पादरी की हत्या की, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

बटाला। बटाला में वीरवार को दिन दिहाड़े एक पादरी की एक व्यिक्त ने किसी तेज तरार हथियार से  हमला कर हत्या कर दी। इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने कें लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक पादरी की पहचान बलविंदर कुमार लाडी 40 निवासी गांधी नगर कैंप बटाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद  हत्या की असल वजह जानने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में बलविंदर कुमार लाडी के भतीजे गांधी नगर कैंप बटाला निवासी सन्नी ने बताया कि उसका चाचा बलविंइर कुमार लाडी अपने घर में ही चर्च लगाया करते थे। वह अपने घर में अकेले ही रहते थे। उनका परिवार उनसे अलग रहता है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक आया और आते ही उसने उसके चाचा बलविंदर  पर एक व्यिक्त ने  कटटर से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके पर से फरार हो गया। बुरी तरह से घायल पादरी बलविंदर को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां डॉक्टरों ने पादरी बलविंदर को मृत घोषित कर दिया। भतीजे सन्नी ने आगे बताया कि उसके चाचा बलविंदर की किसी से भी कोई रंजिश नही थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पादरी बलविंदर लाडी का किसी ने हत्या कर दी है। वह मौके पर पहुंचे है। वहीं, मृतक बलविंदर कुमार लाडी के भाई महिंदरपाल के बयान आरोपी युवक नरेश कुमार निवासी गांधी कैंप बटाला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend