8 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे लेकिन स्कूल स्टॉफ पहुंचेंगा स्कूल।
⇒9 सितंबर को सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ की स्थिति में 12 दिनों से बंद पड़े स्कूल सोमवार 8 सितंबर को दोबारा खुलने जा रहे हैं लेकिन इस दिन स्कूल में सिर्फ स्कूल स्टाफ ही पहुंचेगा बच्चों को छुट्टी रहेगी। यह जानकारी पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।एक्स अकाउंट पर शिक्षा मंत्री ने यह निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कल से 8 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित है तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर द्वारा लिया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के लिए यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि स्कूल की इमारत और कक्षाएं पूरी तरह सुरक्षित हों, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
8 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और साफ-सफाई का कार्य एसएमसी, पंचायतों, नगर परिषदों और निगमों की सहायता से किया जाएगा।
शिक्षकों द्वारा स्कूल भवनों की पूरी तरह जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत या कमी पाई जाती है तो इसकी सूचना तुरंत जिले के डिप्टी कमिश्नर और इंजीनियरिंग विभाग को दी जाएगी। वहीं,9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।



