PunjabReligious

 राम कथा के श्रवण से गुरदासपुर का गांव थानेवान राम रस में डूबा।

 राम कथा के श्रवण से गुरदासपुर का गांव थानेवान राम रस में डूबा।

– 21 मार्च से शुरू हुई थी राम कथा, 29 मार्च को हुआ समापन

– थानेवाल के श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम में राम कथा का हुआ आयोजन।

गुरदासपुर,29 मार्च, (न्यूज4 पंजाब ब्यूरो)- गुरदासपुर के गांव थानेवाल के श्री अद्वैत  स्वरूप अनंत आश्रम में आयोजित राम कथा का समापन रविवार को हुआ। 9 दिन से चलने वाली इस कथा का आयोजन 21 मार्च से किया गया था। पूरे 9 दिन पूरा गांव राममयी भक्ति में डूबा रहा और भगवान श्री राम के जीवन को नजदीकी से जाना और उनके आर्दशों को अपने जीवन में ढालने का दृढ संकल्प लिया। पूरा गांव थानेवाल जै श्री राम के जैकारों से गूंज उठा।

समारोह में पहुंचे संतजन

यह समारोह संत विश्वास पुरी जी महाराज की देखरेख में हुआ। इस धार्मिक समारोह  में कथा व्यास के रूप में उत्तराखंड से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मैत्री गिरी जी महाराज पहुंचे थे। रविवार को थानेवाल के श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम में सबसे पहले ध्वज रोहण की रसम को अदा की गई। झंडा रोहण की रस्म के बाद रविवार को कथा के अंतिम दिन महामंडलेश्वर स्वामी मैत्री गिरी जी महाराज ने भगवान श्री राम के चरित्र से सभी को सीख लेने की प्रेरणा दी।

समारोह में पहुंची संगत

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम द्वारा दिखाए आदर्शों पर चलने के लिए आज के समाज की अहम जरूरत है। संपूर्ण रामायण संसार के हर रिश्ते को निभाने का ज्ञान देती है।  इस मौके पर संत श्री विश्वास पुरी जी महाराज ने भक्तों का इस धार्मिक आयोजन में दिए गए योगदान  के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर संगीत के माध्यम से बटाला से माेनू और गुरदासपुर से सोनू ने विशेष सेवा निभाई।

इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर संत बेअंत पुरी जी महाराज (मुजफ्फर नगर),संत शिवपुरी जी महाराज (रूड़की), संत गौरांश पुरी जी महाराज मेरठ विशेष तौर पर पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend