CrimePunjab

बटाला में दिल दहलाने वाली वारदात: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

बटाला में दिल दहलाने वाली वारदात: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या

– पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ किया मामला दर्ज,आरोपी फरार ।

न्यूज4पंजाब ब्यूरो।

बटाला। बटाला के अलीवाल रोड स्थित फ्रेंड कॉलोनी में शनिवार को एक घर में मां और बेटी का खून से सने हुए मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों शवों पर की तेज हथियार से हमला करने के निशान मिले है। मृतकों की पहचान बबली (40) और उसकी बेटी तमन्ना(12 )के रूप में बताई जा रही है। तमन्ना सातवीं कक्षा की छात्रा थी। वही, मृतक बबली के भाई शेरा उर्फ राजा ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन और भांजी की हत्या उसके जीजा जसविंदर ने ही की है, क्योंकि उसका जीजा जसविंदर नशे का आदी है और इसी बात को लेकर घरेलू क्लेश रहता था। वहीं, बटाला पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी जसविंदर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 भाई शेरा उर्फ राजा ने बताया कि उसका जीजा जसविंदर पहले गांव कैरोवाल में रहता था, लेकिन इन दिनों बटाला में किराए का मकान लेकर फ्रेंड कॉलोनी में रहने लगा था। वह अपनी भांजी तमन्ना को हर रोज स्कूल छोड़ने जाता था शनिवार को जब सुबह उसने अपनी बहन को फोन किया मगर किसी ने फोन नहीं उठाया उसे शक हुआ और वह अपनी बहन के घर आया। घर को बाहर से ताला लगा हुआ था । उसने ताला तोड़ा तो देखा कि उसकी बहन और उसकी भांजी दोनों ही लहू से लथपथ थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद उसका जीजा मौके पर से फरार है। परिवार के सदस्यों के अनुसार घर में पिछले काफी समय से कलह चल रही थी।

इस मौके पर डीएसपी सुखइंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्या करने की की असली वजह क्या थी, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, पुलिस इस हत्याकांड को लेकर आसपास के पड़ोसियों से भी पूछताछ भी कर रही है।

 इस संबंध में एसएचओ थाना सिविल लाइन बटाला लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई शेरा उर्फ राजा के बयान पर आरोपी जसविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल आरोपी फरार है लेकिन जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा।

बॉक्स- भाई शेरा ने बताया कि उसने इससे कुछ समय पहले अपनी बहन बबली को जसविंदर को छोड़ने की बात की थी क्योंकि रोजमर्रा की कलह से वह भी तंग आ गए थे लेकिन उसकी बहन ने अपने माइके वालों से कहा कि कोई बात नहीं, कभी ना कभी तो उसका पति जसविंदर सीधे रास्ते पर आएगा और अगर उसने उसे छोड़ दिया तो वह रोटी -पानी कहां से खाएगी। विजय ने कहा की जो पत्नी अपने पति के बारे में ऐसी सोच रखती हो तो क्या उस पति के हाथ अपनी पत्नी और  बेटी की हत्या करते वक्त बिलकुल भी नहीं कांपे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend