CrimePunjab

फतेहगढ़ चूडियां में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार पर की फायरिंग, गंभीर घायल।

⇒फतेहगढ़ चूडियां में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार पर की फायरिंग, गंभीर घायल।

⇒फतेहगढ़ चूडियां से अमृतसर किया रेफर।

⇒दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम।

⇒पुलिस मामले की जांच में जुटी।

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

फतेहगढ़ चूडियां (गुरदासपुर)। फतेहगढ़ चूड़ियां में सोमवार दोपहर को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली व्यक्ति के बाजू में लगने से उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घायल व्यक्ति को पहले फतेहगढ़ चूड़ियां के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह दिओ निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। वहीं,बताया जा रहा है की अमरजीत सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां के काउंसलर रंजोध सिंह के चाचा हैं। मौके पर डीएसपी ललित कुमार और एसएचओ फतेहगढ़ चूडियां गुरिंदर सिंह ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल अमरजीत सिंह के भतीजे रंजोध सिंह ने बताया कि उसके चाचा अमरजीत सिंह सोमवार की दोपहर को अजनाला रोड़ की तरफ जा रहे थे और वह स्कूटी पर सवार थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एक मोटरसाइकिल पर आए और आगे आकर उन्होंने अमरजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली उनके चाचा के बाजू में लगी है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।अभी तक गोली चलाने की वजह के बारे में पता नही चला है। वहीं, पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार ने बताया की अमरजीत सिंह को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं । बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी। डीएसपी ने आगे बताया प्राथमिक जांच में मामला प्रापर्टी का लग रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल पूरी बारीकी से कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend