CrimePunjab

पारिवारिक विवाद के चलते चाची,चचेरे भाई और दोस्त की हत्या कर अपने आप को भी सिर में मारी गोली।  

पारिवारिक विवाद के चलते चाची,चचेरे भाई और दोस्त की हत्या कर अपने आप को भी सिर में मारी गोली।

-बटाला में चार लोगों की मौत।

-बटाला के गांव मुंडी कराल में हुआ खूनी विवाद ।

 न्यूज4पंजाब ब्यूरो

सेखवां (गुरदासपुर) । पुलिस जिला बटाला के अधीन आते थाना सेखवा के गांव मुंडी कराल में मंगलवार की देर रात को एक युवक ने अपनी चाची, नाबालिग चचेरे भाई (चाची के बेटे) और अपने ही दोस्त की पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी युवक ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामला किसी पारिवारिक झगड़े को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में इस खूनी संहार को लेकर दहशत का माहौल है।

सिविल अस्पताल में डियूटी पर तैनात डॉक्टर कर्मबीर सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान हरदीप कौर निवासी गांव मुंडी कुराल, हरदीप कौर का बेटा हरअमृत सिंह, मनजोत सिंह निवासी मुंडी कराल  और प्रगट सिंह के रूप में हुई है। डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार की देर रात को उक्त चारों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।

इस संबंध में डीएसपी सिटी बटाला सुखइंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मनजोत सिंह जो अपनी जमीन जायदाद बेच चुका था और जायदाद बेचने के बाद वह रोजाना अपने चाचा निशान सिंह और चाची हरदीप कौर से पैसों की मांग करता था और इस बात को लेकर वह अकसर उनसे लड़ता झगड़ता रहता था। मंगलवार की रात को मनजोत सिंह अपने दोस्त प्रगट सिंह के साथ अपने चाचा निशान सिंह के घर आया। उस समय निशान सिंह घर में मौजूद नहीं था  और इसी दौरान उसने अपनी चाची हरदीप कौर अपने चचेरे भाई हर अमृत सिंह को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मनजोत सिंह और उसका दोस्त प्रगट सिंह वापिस अपने घर चले गए जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो इसी दौरान मनजोत ने अपने दोस्त प्रगट सिंह को भी गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने अपने घर की रसोई में जाकर पिस्तौल से अपने ही सिर में गोली मार कर अपना जीवन खत्म कर लिया। डीएसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।वहीं,फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend