Crime

डेरा बाबा नानक में दिन दिहाड़े ताबड़तोड़ चली गोलियां….मेडिकल स्टोर के मालिक की गोलियां मार कर हत्या,आरोपी फरार

डेरा बाबा नानक में दिन दिहाड़े ताबड़तोड़ चली गोलियां….
मेडिकल स्टोर के मालिक की गोलियां मार कर हत्या,आरोपी फरार
जब स्टोर मालिक सुबह अपने स्टोर की सफाई कर रहा था तब हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम
पुलिस जांच में जुटी।
(विनोद सोनी की रिपोर्ट)
डेरा बाबा नानक । पुलिस जिला बटाला के आधीन आते कस्बा डेरा बाबा नानक में बुधवार सुबह करीब 9 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें सुनने को मिली। इस आवाज को सुनकर डेरा बाबा नानक के लोग सहम गए। कुछेक मिंटों के बाद पता चला कि कुछ हमलावरों ने स्थानीय बेदी मेडिक्ल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाकर घायल कर दिया है। गोलियां लगने से घायल हुए मेडिकल स्टोर के मालिक की गंभीर हालत को देखते अमृतसर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी ने दम तोड़ दिया। वहीं,इस गोलीकांड को देखकर आस-पास के लोगों में सहम एवं डर का माहौल है। बतां दे कि रणदीप सिंह पर पहले भी एक हमला हुआ था।

एसएसपी बटाला जानकारी देते हुए

खबर लिखे जाने तक पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई थी हालाकि इस गोलीभारी करने की वजह सामने स्पष्ट रूप से नही आ सकी। इस वारदात के सूचना मिलते ही बटाला के एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह डेरा बाबा नानक में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब रणदीप सिंह बेदी अपना मेडिकल स्टोर खोलकर सफाई कर रहा था तो इसी दौरान दो अज्ञात हमलावर युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से घायल हुए रणदीप सिंह बेदी को इलाज के लिए अमृतसर ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसएसपी बटाला मेहताब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है।आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं, एसएसपी ने आगे बताया कि मौके पर से उन्हें 4 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस हर पक्ष से जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend