Punjab

बटाला पुलिस की बड़ी उपलब्धि : गुम हुए मोबाइल बरामदगी में शानदार प्रदर्शन के लिए बटाला पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर किया सम्मानित।

पुलिस जिला बटाला सबसे ज्यादा गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने वाला पहला जिला बना।

⇒पुलिस जिला बटाला सबसे ज्यादा गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने वाला पहला जिला बना। ⇒हिमाचल प्रदेश में नार्थ जोन सुरक्षा कान्फ्रेंस में बटाला पुलिस का किया सम्मानित।

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

बटाला। गुम हुए मोबाइल फोन बरामदगी में शानदार प्रद्रर्शन के लिए बटाला पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। पंजाब में बटाला पुलिस जिला पहला पुलिस जिला बना है जिसने सबसे से ज्यादा चोरी हुए अथवा गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करके मोबाइल मालिकों तक पहुंचाए है। बतां दे कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव और स्पेशल  डीजीपी साइबर क्राइम के मार्ग दर्शन में बटाला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लगभग एक एक साल पहले “आप का गुम मोबाइल अब वापिस आपके हाथ ” मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम द्वारा और दूरसंचार विभाग (डीओटी) और भारत सरकार के सेंट्रल इकूयपमैंट आईडेंटटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से बटाला पुलिस ने 1100 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करके वापिस उनके मालिकों को सौंपे हैं। बरामद किए मोबाइलों की बाजारी कीमत लगभग 2.20 करोड़ लगाई गई है। बटाला पुलिस की इसी सफलता को देखते हुए दूरसंचार विभाग और भारत सरकार ने बटाला पुलिस को सोलन,हिमाचल प्रदेश में आयोजित नार्थ जोन सुरक्षा कान्फ्रेंस के दौरान सुनीता चंद्रा,डायरेक्टर जनरल,दूरसंचार विभाग,भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने इस सफलता को अपनी टीम की लगन और जन सहयोग को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस टैक्नालिजी द्वारा जनहित में लोगों की सेवा करने लिए बचनबद्ध है और लोगों में अपना विश्वास मजबूत कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने गुम मोबाइलों की रिपोर्ट दर्ज सांझ केंद्र में करवांए और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बटाला से संपर्क करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend