
फायरिंग करके दो युवकों को घायल करने वाले मामले में नामजद आरोपी अवैद्य पिस्टल और 3 किलो 108 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार।
⇒5 दिसबंर को बटाला की स्टॉफ रोड पर स्थित आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम।
बटाला,27 दिसंबर (न्यूज4पंजाब ब्यूरो)- बटाला में 22 दिन पहले स्टॉफ रोड पर फायिरंग करके दो युवकों को घायल करने वाले मामले में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को असलहा और हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार को एसपी (डी) बटाला संदीप कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर को बटाला के स्टाफ रोड पर दो पक्षों के बीच मामूली तकरार के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी,जिससे दो युवक गोली लगने से घायल हो गए थे। थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गुरभेज सिंह निवासी गांव घसीटपुर, जसरकरण सिंह निवासी ग्रंथगढ़ समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने आगे बताया कि इस मामले को सुलझाने और आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई,जिसके चलते पुलिस ने गुरभेज सिंह उर्फ विशाल को गिरफ्तार करके उससे एक अवैद्य पिस्टल 30 बोर,3 जिंदा कारतूस और एक सविफ्ट कार बरामद की है। पूछताश के दौरान गुरभेज सिंह ने बताया कि वह नशा तस्करी भी करता है और थाना सेखवां के आधीन आते क्षेत्र में उसने 3 किलो 108 ग्राम हैरोइन छिपा कर रखी है,जो पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है। एसपी ने आगे बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से आगामी पूछताश की जा रही है।


