Punjab

बटाला में हादसा- गैस सिलेंडर फटने से एक बच्चे समेत पांच प्रवासी झुलसे ।

गैस सिलेंडर फटने से एक बच्चे समेत पांच प्रवासी झुलसे ।

बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है पांच घायलों का इलाज।

बटाला,31दिसंबर,(न्यूज4पंजाब ब्यूरो)- बटाला के नजदीकी गांव आलोवाल के पास बुधवार सुबह एक घर में गैस के लीक होने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से एक बच्चे समेत पांच प्रवासी बुरी तरह से झुलस गए। घायल लोगों को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। सिविल अस्पताल बटाला में घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। पांचो की हालात स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव अलोवाल में रहते एक प्रवासी परिवार ने सिलेंडर पर चावल पकाने के लिए रखे थे। चावल बनाते वक्त एकदम से सिलेंडर से गैस लीक होने लगी तो तुरंत उन्होंने गैस सिलेंडर को उठाकर बाहर फेंक दिया जिससे सिलेंडर फट गया और पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उक्त घायलों की पहचान अनंत कुमार (6), प्रताप (18),मीणा (35), राजवंशी (30), प्रकाश (20) के रूप में हुई है। वहीं, सिविल अस्पताल बटाला में मौजूद इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आंचल ने बताया कि पांचो घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। इसके अलावा इसके बारे में हम स्पेशलिस्ट से भी राय लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend