CrimePunjab

हादसा- नेशनल हाईवे पर अचानक से बस पलटी,दो छात्रों की मौके पर मौत

⇒नेशनल हाईवे पर अचानक से बस पलटी,दो छात्रों की मौके पर मौत

⇒पेपर खत्म होने के बाद अपने घर जम्मू जा रहे थे छात्र ,रास्ते में हुआ भयानक हादसा

⇒करीब 5 लोग घायल

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

धारीवाल । कस्बा धारीवाल के पास पड़ते गांव कलेर खुर्द के नजदीक नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस पलट गई।  बताया जा रहा है कि बस चालक ने अचानक से ब्रेक लगाई जिससे बस अपना संतुलन को बैठी जिससे यह हादसा हो गया। बस पलटने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए जिन्हें  उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 8 छात्र सवार थे और अमृतसर के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ते है। पेपर खत्म होने के बाद वह एक टूरिस्ट बस पर सवार होकर अपने घर जम्मू की जा रहे थे। बस के पलटने  से सड़क पर आ रही तीन-चार और गाड़ियां भी आपस में टकराई। मृतकों की पहचान अखिल और नितिन कुमार के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह की टीम ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। इस मौके पर छात्र नीतीश सिंह और हरीश ने बताया कि वह करीब 8 छात्र अमृतसर के एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट में पढ़ते हैं । उनके पेपर खत्म हो गए थे इसलिए वह शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस पर सवार होकर अपने घर जम्मू की तरफ जा रहे थे लेकिन शुक्रवार को सुबह अचानक से उसकी बस पलट गई ,जिससे उनके दो छात्र साथियों की मौके पर मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:00 उन्हें सूचना मिली कि एक टूरिस्ट बस पलट गई है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने जेसीबी मंगवा कर बस को सीधा करके उसमें से घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अखिल और नितिन कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है। पांच लोग घायल भी हुए है। फिलहाल बस चालक फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend