Crime

पूर्व सरपंच की गोली मार हत्या,पुलिस जांच में जुटी

सुखदेव सिंह दियोल।

बटाला। थाना श्री हरगोबिंदपुर के गांव चीमा खुडी में मंगलवार की देर शाम को गांव चीमा खुडी के पूर्व सरपंच की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान युगराज सिंह (52) निवासी गांव चीमा खुडी के रूप में हुई है। मृतक युगराज के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को उसका भाई अपने मेडिक्ल स्टोर पर बैठा था। उसका भाई युगराज सिंह गाडियां किराए पर देने का कारोबार भी करता था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और उसका भाई युगराज उन्हें कार के कागज दिखाने लगा तो उक्त दोनों हमलावरों ने युगराज पर गोली चला दी। गंभीर घायल युगराज को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निर्मल सिंह ने आगे बताया कि उसके भाई पर पहले भी दो-तीन बार हमले हुए थे और उसे फोन पर धमकाया भी जाता था। वहीं, मौके पर पहुंचे डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरीश बहल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend