CrimePunjab

बटाला में आरोपी से पिस्तौल की रिकवरी करवाने गई पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल।

बटाला में आरोपी से पिस्तौल की रिकवरी करवाने गई पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल।

–गोली लगने से घायल हुए आरोपी युवक को बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए करवाया दाखिल

बटाला,13 नवंबर (न्यूज4पंजाब ब्यूरो)- बटाला के पास पड़ते गांव कलेर कलां के पास वीरवार को एक कुख्यात गैंग से संबंधित एक आरोपी युवक  से एक पिस्तौल की रिकवरी करवाने गई पुलिस की टीम और आरोपी के बीच में मुठभेड़ हो गई।  पुलिस के अनुसार फायरिंग के दौरान इस मुठभेड़ में सबसे पहले आरोपी आरोपी युवक ने पुलिस पर दो फायर किए , जबकि पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई,तो आरोपी युवक  की टांग में एक गोली लगी है। वहीं,गोली लगने से घायल आरोपी को बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। घायल युवक की पहचान मलकीत सिंह थाना कलानौर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी बटाला संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना सेखवां में एक मामला दर्ज हुआ था जिसमें विजय निवासी गांव सतकोहा से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हए थे। पूछताश के दौरान आरोपी विजय ने बताया कि उसके अलावा एक अन्य युवक के पास भी अवैद्य पिस्तौल है,जिसे वह जानता है। विजय ने उसकी पहचान मलकीत सिंह के रूप में बताई। वहीं,पूछताश के दौरान एक अन्य नाम के खुलासे के बाद पुलिस ने वीरवार को मलकीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने आगे बताया कि वीरवार को जब पुलिस आरोपी मलकीत सिंह की निशान देही पर उस अवैध पिस्तौल की रिकवरी करने के लिए आरोपी मलकीत के साथ गांव कलेर कलां के पास नहर के किनारे पर पहुंची तो वहां पर आरोपी ने नहर के किनारे पर छुपाए हुए पिस्टल से पुलिस पर दो फायर किए लेकिन जवाबी फायर में पुलिस द्वारा एक फायर किया गया जो सीधा आरोपी की टांग में जा लगा और आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत पुलिस ने उक्त आरोपी को दोबारा अपनी गिरफ्त में लिया और बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया है। डीएसपी ने आगे बताया कि आरोपी मलकीत ने इससे पहले कलानौर में भी एक डॉक्टर पर फायरिंग की थी। डीएसपी ने बताया कि घायल आरोपी उनके कई अन्य मामलों में भी नामजद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend