Crime

रेडिमेड कपड़े के दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग,दुकान मालिक गोली लगने से घायल।

⇒घायल दुकानदार को बटाला से किया अमृतसर रेफर,पुलिस जांच में जुटी।

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

घुमान (बटाला)। बटाला के नजदीकी कस्बा घुमान में बुधवार की देर शाम को मुख्य बाजार में स्थित एक रेडिमेड कपड़े की दुकान पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। गोली लगने से दुकान मालिक बुरी तरह से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक घायल को बटाला के सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंची अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात हमलावर युवक एक मोटरसाइकिल पर आए थे। घायल युवक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी घुमान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को गुरजीत सिंह अपने शोरूम में बैठा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और आते ही अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में शोरूम मालिक गुरजीत सिंह घायल हो गया। दुकान के शीशे बुरी तरह से टूट गए।
इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पीडित पक्ष के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि अभी बटाला के लोग बीते शुक्रवार की रात को हुई गोली कांड को नही भुले थे ,जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। तो दूसरी तरफ बुधवार को कपड़े व्यापारी का गोली लगने से घायल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend