
⇒बटाला में पुलिस और गुर्गे के बीच हुई मुठभेड़ में गुर्गे को लगी गोली ,घायल।
⇒आरोपी ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस की गोली टांग में लगी
⇒घायल को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया
⇒वीरवार की रात को हुई मुठभेड़, डीआईजी ने दी सारी जानकारी
बटाला,16 नवंबर,(न्यूज4पंजाब ब्यूरो)- बटाला में नेशनल हाइवे के पास पड़ते गांव सैदमुबारक कुलियां के पास रविवार की रात को बटाला पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई,जिसमें गुर्गे की टांग में गोली लगी है। घायल आरोपी को बटाला में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया गया है। घायल गुर्गे की पहचान मानिक निवासी छेहरटा अमृतसर के रूप में हुई है। वहीं,पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी का संबंध जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथ है। वहीं,बतां दे कि पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुआ घायल आरोपी उक्त पांच हत्यारें युवकों में शामिल था,जिन्होनें 2 नवंबर की रात को दीप चीमा नामक युवक की गोलियां मार हत्या कर दी थी।
रविवार को बटाला में घटनास्थल पर डीआईजी संदीप गोयल और एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर विशेष तौर पर पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवंबर को बटाला की दाना मंडी के पास डेरा रोड पर पांच आरोपी युवकों ने मान नगर बटाला के रहने वाले दीप चीमा नामक युवक की गोलियां मार हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही इस मर्डर से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि इसी दीप चीमा के मर्डर से संबंधित अन्य तीन आरोपियों में से मानिक निवासी छेहरटा अमृतसर, बटाला के गांव पुरियां से काली रंग की मोटरसाइकिल पर आ रहा है तो नाकाबंदी के दौरान जैसे ही पुलिस आरोपी को रोका तो मानिक ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की ,जिसमें मानिक की टांग में गोली लगी है और पुलिस घायल आरोपी को उपचार के लिए बटाला में दाखिल करवा दिया है। डीआईजी ने आगे बताया कि आरोपी मानिक क्रिमिनल बैकग्राऊंड से है और इस पर पहले ही हत्या का प्रयास करने और असलहा एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।


