
-पिस्तौल की रिक्वरी करने पुलिस बदमाश को लेकर गई थी गांव खन्ना चमारा
-घायल आरोपी हत्या के केस में था नामजद
-28 जनवरी को अपने साथियों संग मिलकर गोलियां मार कर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या की थी।
डेरा बाबा नानक,9 फरवरी,(विनोद सोनी)- डेरा बाबा नानक के गांव खन्ना चमारा में सोमवार की रात को एक बदमाश और बटाला पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई,जिसमें पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। गोली आरोपी की टांग में लगी है। इस वारदात को आरोपी ने तब अजांम दिया जब अरोपी पुलिस पारटी के साथ एक पिस्तौल की रिक्वरी करवाने पहुंचा था तो इसी दौरान आरोपी ने छुपाई हुई पिस्तौल से पुलिस पारटी पर फायरिंग कर दी। आरोपी की पहचान निशान सिंह निवासी गांव कोटली अंब थाना अजनाला के रूप में हुई है। उक्त आरोपी डेरा बाबा नानक में एक मेडिकल स्टोर के मालिक की हत्या के मामले में नामजद था और पुलिस की गिरफ्त में था। 
सूचना मिलते ही डीआईजी बार्डर रेंज संदीप गोयल और एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह पहुंचे। जानकारी देते हुए डीआईजी बार्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 की शुरूआत आज ही हुई है और बटाला पुलिस ने पहले ही दिन बढ़िया आगाज किया है। 28 जनवरी को डेरा बाबा नानक के रहने वाले बेदी मडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह की गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। उसी दिन इस मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए बटाला के एसएसएसी डॉ. मेहताब सिंह ने इस केस को ट्रेस करने के लिए विभिन्न टीमें बनाई थी। अभी तक बटाला पुलिस ने इस मर्डर केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें इससे पहले ही दो आरोपियों प्रदीप सोनी और दिलप्रीत सोनी को गिरफ्तार किया था। इसी हत्याकांड का मेन शूटर निशान सिंह और उसका साथ सौरव निवासी गांव कोटली अंब थाना अजनाला को भी आज अमृतसर से गिरफ्तार किया था। पूछताश के दौरान निशान सिंह ने बताया था कि मर्डर करने के बाद उसने गांव खन्ना चमारा में एक पिस्तौल रखा है। बटाला पुलिस सोमवार देर शाम को निशान सिंह को लेकर पिस्तौल की रिक्वरी के लिए गांव खन्ना चमारा पहुंची तो इसी दौरान मौके पाते ही निशान सिंह ने पुलिस पारटी पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में निशान सिह गोली लगने से घायल हो गया है। आरोपी को नजदीकी अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है। उक्त आरोपी विदेशों में बैठे अपने आकाओं के कहने पर अपराधिक कार्यो को अंजाम देते थे।


