
•प्राइमरी स्कूल में पढ़ा रही सरकारी शिक्षिका पर तेजाब से हमला,दो छोटे बच्चे भी आए चपेट में
•शिक्षिका उपचारधीन, हालत स्थिर ,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
न्यूज4पंजाब ब्यूरो।
श्री हरगोबिंदपुर (गुरदासपुर),17 अप्रैल। नजदीकी कस्बा घुमान के गांव महिमदपुरा के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में तैनात एक प्राइमरी शिक्षक पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब फैंकने वाला आरोपी शिक्षिका का भांजा बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार की है। शिक्षिका अपनी कक्षा में पढ़ा रही थी तो इसी दौरान एक युवक स्कूल में घुसा और शिक्षिका पर तेजाब फैंक दिया। इस घटना के बाद पूरे स्कूल में सनसनी और दहशत फैल गई। इस दौरान कक्षा के दो छोटे- छोटे बच्चों पर तेजाब की बूंदे पड़ गई। दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। तेजाब के हमले से पीड़ित शिक्षिका और दोनों छात्रों का इलाज चल रहा है। शिक्षिका हमलावर की मामी लगती है। पीडिता की पहचान लखविंदर कौर के रूप में हुई ।
वहीं ,पुलिस का कहना कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। वहीं,आरोपी ने शिक्षिका पर तेजाब से हमला क्यों किया गया,इसके बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नही हो पाया।
इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी हरीष बहल ने बताया कि शुक्रवार की दुपिहर को गांव महिमदपुरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल की टीचर लखविंदर कौर अपनी कक्षा में पढ़ा रही थी। इसी दौरान आरोपी तेजबीर सिंह सिंह कक्षा में आया और रिश्ते में लगती मामी पर तेजाब फैंक दिया। शिक्षिका के अलावा कक्षा में दो मासूम बच्चों पर भी तेजाब की कुछ बूंदे पड़ गई। डीएसपी ने आगे बताया कि इस घटना के तुरंत बाद पीडिता और एक छोटी बच्ची को बटाला में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। आरोपी तेजबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच बारीकी से की जा रही है।


