PoliticalPunjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बटाला में नए तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उदघाटन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बटाला में नए तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उदघाटन•

पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले दरवाजे से दाखिल होने के प्रयास में है केंद्र सरकार-मान

बटाला,8 नवंगर (न्यूज4पंजाब ब्यूरो)- बटाला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को नव निर्मित बटाला तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे। सीएम ने शनिवार को इस तहसील कॉम्प्लेक्स का उदघाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साढ़े पांच कनाल में यह तीन मंजिली तहसील कॉम्प्लेक्स बना है और इस पर दस करोड़ की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से अब 314 गांवों के लोगों को एक ही छत के नीचे सरकारी सेवांए प्रात्त होंगी। इस कॉम्प्लेक्स से 6 विधान सभा क्षेत्र के लोगों को सहूलियतें मिलेंगी। इस कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर 4 जनवरी 2024 में रखा गया था।  उन्होंने कहा कि बटाला को जिला बनाने के लिए वकीलों,सरपंचों और एमसी उन्हें आज मिले है। इसके अलावा अन्य कई मांगों पर भी सरकार विचार चर्चा करेगी। पंजाब यूनिवर्सिटी के विषय पर एक सवाल में जवाब देते हुए कहा हुए मान ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की लैगसी है। सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब यूनिवर्सिटी के पिछले दरवाजे से दाखिल होने की कोशिश में हैं,जिसकों किसी भी कीमत पर ऐसा करने की इजाजत नही दी जाएगी।पंजाब अपने हक कभी नही छोड़ेगा। राजा वडिंग द्वारा बूटा सिंह को लेकर दिए बयान को लेकर किए गए सवाल में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजा वडिंग के बयान को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस का मानसिकता ही यही है।

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इसी तरह से सूबा सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया गया है,जिसकी बदौलत सड़क हादसों में मौतों की गिणती में 48 फीसदी तक कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि सूबा सरकार के ठोस प्रयासों के कारण 90 फीसदी परिवारों को फ्री बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए है,जिससे लोगों को रोजाना 67 लाख रूपए की बचत हो रही है।

इस मौके पर पंजाब के कार्यकारी प्रधान और बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि बटाला समेत आस-पास के विभिन्न् गांवों को एक छत के नीचे सभी सरकारी सेवांओं को मिलने का लाभ मिलेगा।

 इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी,डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा,श्री हरगोबिंदपुर  के विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह ,हल्का गुरदासपुर के इंचार्ज रमन बहल,हल्का फतेहगढ़ चूडियां के इंचार्ज बलबीर सिंह पन्नू , कादियां के इंचार्ज एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां, हल्का दीनानगर के इंचार्ज शमशेर सिंह,जिला प्रधान जोबन रंधावा, अमृत कलसी आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend