बटाला में मान नगर के पास युवक को गोलियां मार कर मौत के घाट उतारा,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
•पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
बटाला में युवक को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार
न्यूज4पंजाब ब्यूरो।
बटाला।शहर के डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित दाना मंडी के पास रविवार की देर रात को करीब 6.30 बजे कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके पर से फरार हो गए। मृतक युवक की पहचान जसजीत सिंह उर्फ डिंपी चीमा (38) निवासी मान नगर बटाला के रूप में हुई है। वहीं, मृतक के परिवारिक सदस्यों ने शव को सड़क में ही रखकर रोष प्रदर्शन भी किया। मौके पर सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी संजीव कुमार और एसएचओ सिविल लाइन बटाला एसआई हरजिंदर सिंह पहुंचे गए। वहीं,अभी तक अंधाधुंध फायरिंग करने के कारण के बारे में अभी कुछ भी साफ नही हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। वहीं, बटाला में बढ़ रही फायरिंग की घटनांओं से शहर के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस संबंध में मृतक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि जसजीत सिंह अपने दोस्त के घर किसी समागम में गया था । रविवार की देर शाम को जब वह वापिस आ रहा था तो जैसे वह मान नगर के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दी जिससे जसजीत की मौके पर ही मौत हो गई।इस संबंध में डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि डिंपी चीमा नामक किसी युवक की गोली लगने से मौत हो गई तो वह सूचना के अधार पर मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें बनाई हैं। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है।


