CrimePunjab

डेरा बाबा नानक एनकाउंटर- पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली,घायल।

⇒पुलिस के अनुसार 21 नवंबर को दो शूटरों ने बटाला के युवा कांग्रेसी नेता के मोबाइल शोरूम पर रंगदारी की मांग को लेकर चलाई थी गोलियां।

डेरा बाबा नानक,27 नवंबर(सोनी)- डेरा बाबा नानक के पास पड़ते गांव शाहपुर जाजन के पास वीरवार को सुबह बटाला पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई।  आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी को एक गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान कंवलजीत निवासी वीरोवॉल के रूप में हुई है। मौके पर वीरवार सुबह घटनास्थल पर बटाला के एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद डीआई बार्डर रेंज संदीप गोयल भी पहुंचे। इस मौके पर डीआईजी बार्डर रेंज संदीप गोयल और एसएसपी बटाला डॉक्टर मेहताब सिंह ने बताया की 21 नवंबर को कंवलजीत और उसके साथी ने बटाला के एक कांग्रेसी युवा नेता गुडडू सेठ के मोबाइल शोरूम पर फायरिंग की थी। गोलियां शोरूम के शीशे पर लगी थी। शूटरों ने अपने आका के कहने पर यह फायरिंग 2 करोड़ की रंगदारी की मांग लेकर की थी। अगले दिन पुलिस ने दोनों शूटरों की पहचान करके आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया था। वहीं, वीरवार को सुबह पुलिस को पता चला कि कंवलजीत गांव शाहपुर जाजन गांव के आसपास है। आरोपी कंवलजीत अपने मोटरसाइकिल पर था, जैसे ही आरोपी ने पुलिस को देखा तो भागने की कोशिश करने लगा तो अचानक  उसका मोटरसाइकिल फिसल गया और अपने आप को पुलिस के शिकंजे में फंसता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को भी एक गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने मोटरसाइकिल और इस्तेमाल किया पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। वहीं,एसएसपी और डीआईजी ने आगे बताया कि उक्त मामले घायल आरोपी के दूसरे साथी की भी पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend