
आप के भूपेंद्र सिंह बाजवा बटाला नगर निगम के नए मेयर बने।
सीनियर डिप्टी मेयर सुखराज कौर और डिप्टी मेयर नीलम चौहान बनी।
न्यूज4पंजाब ब्यूरो
बटाला। बटाला नगर निगम की मेयर का चुनाव वीरवार करवाया गया । इस प्रोग्राम का आयोजन वीरवार को बटाला नगर निगम के कार्यालय में एक बड़े हॉल में करवाया गया। इस मौके पर आम आदमी पारटी के विजेता एमसी भूपेंद्र सिंह बाजवा को बटाला नगर निगम का मेयर चुन लिया गया। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर सुखराज कौर और डिप्टी मेयर नीलम चौहान को चुना गया। इस मौके पर सभी विजेता पार्षदों ने भी शिरकत की। इस ताजपौशी के अवसर विशेष तौर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक्क और बटाला से आम आदमी पारटी पंजाब के कार्यकारी प्रधान और बटाला से विधायक अमनशेर सिंह कलसी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कमिश्नर जालंधर डिविजन श्री राम और कमिशनर नगर निगम बटाला गुरसिमरन सिंह ढिल्लों विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
वही, आम आदमी पार्टी के विजेता एमसी भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बातचीत के दौरान बताया कि सबसे पहले वह आम आदमी पार्टी के बटाला से विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और आम आदमी पार्टी की हाई कमान का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उनपर अपना विश्वास जताया और उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है । उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था कि वह मेयर बनेंगे मगर उनकी सोच से बहुत ज्यादा उनकी पार्टी ने उन्हें सम्मान बख्शा है। उन्होंने बटाला के लोगों को आश्वासन दिया कि पहले की तरह ही पहल के आधार पर बटाला में विकास के कार्य जारी रहेंगे । उन्होंने कहा कि शहर में कूड़ा की समस्या के निपटारे के लिए कुछ अहम काम की किए जांएगे।
इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद्र कटारूचक्क ने बताया कि आज नवचयनित मेयर,सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को वह बधाई देते है। कटारूचक्क ने नवचयनित पदाधिकारियां का मूंह भी मीठा करवाया।
इस मौके बटाला से आप के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने बताया कि उनका एक टीचा है कि बटाला की नुहार कैसे बदलनी है। उन्होंने कहा कि हाऊस की पहली मीटिंग में शहर के शहर के कूड़ा को लेकर चर्चा करके उसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने बटाला नगर निगम के नए चयनित मेयर,सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई भी दी।
नगर निगम बटाला के मेयर के चुनाव के तुरंत बाद पहले दिन ही स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाली आधुनिक टैलिस्कोपिक स्काई लिफ्ट मशीन बटाला के लोगों को समर्पित की गई।


