CrimePunjab

हत्या के मामलों में भगौड़े दो शूटरों को बटाला पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

हत्या के मामलों में भगौड़े दो शूटरों को बटाला पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

बटाला पहुंच कर डीआईजी बार्डर रेंज ने दी जानकारी

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

बटाला। बटाला पुलिस ने कत्ल के मामलों में नामजद भगौड़े शूटरों को दिल्ली से दबोचा है। यह जानकारी वीरवार को बटाला पहुंचे डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि गैगस्टरों के खिलाफ जीरो टालरेंस पालिसी के आधीन फिरौती और कत्ल की वारदातों में वांछित आरोपियों को दिल्ली से सैम निवासी गांव तेलियांवाल और नवजोत सिंह निवासी तेलियांवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मौके पर बटाला के एसएसपी डॉ मेहताब सिंह भी मौजूद थे। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि 12 सितंबर को सर्बजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पति कुलवंत सिंह निवासी गांव मूलियांवाल बटाला घर में मौजूद थे कि इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसके घर के अंदर दाखिल होकर कुलवंत को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसी हत्या की जांच करते हुए इस हत्या के मामले में आरोपी सैम और नवजोत सिंह निवासी तेलियांवाल को नामजद किया गया था। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न् थानों में अन्य मामले दर्ज हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend