CrimePunjab

घर से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला,पत्नी ने हत्या का जताया शक।

घर से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला,पत्नी ने हत्या का जताया शक।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू की।
न्यूज4पंजाब ब्यूरो।
बटाला। बटाला के पुलिस लाइन के न्यू मॉडल टाऊन के नजदीक एक खाली सुनसान जगह पर शुक्रवार को सुबह एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। वहीं, सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान वरिंदपाल सिंह (38) निवासी प्रेम नगर बटाला के रूप में हुई है। अभी तक मौत के कारण की कोई पुष्ट नही हो पाई। वहीं, पारिवारिक सदस्यों द्वारा हत्या होने का शक भी जताया जा रहा है।
इस संबंध में मृतक वरिंदरपाल सिंह की पत्नी ममता ने बताया कि उसका पति वीरवार को अपनी दवाई लेने गया था। शाम को उसके बेटे का जन्म दिन था। उसका पति देर रात तक घर नही पहुंचा। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने उनको सूचित किया और शव की पहचान करवाई तो वह शव उसके पति वरिंदरपाल का ही निकला। पत्नी ने अपने पति का कत्ल होने का शक भी जताया है।
इस संबंध में डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू मॉडल टाऊन के पास एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले शव की पहचान करवाई है। पुलिस की फारेंसिक टीम और डॉग सेक्ववैड की टीम ने पहुंच कर अपनी जांच पड्ताल शुरू कर दी है। मृतक वरिंदरपाल सिंह उर्फ वीरू का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत होने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend