CrimePunjab

बटाला में कार क्रासिंग को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं

बटाला में कार क्रासिंग को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं
एक युवक की मौके पर ही मौत,तो दूसरे पक्ष के दो युवक घायल

न्यूज4पंजाब ब्यूरो

बटाला। बटाला के सिंबल चौंक के पास डिफेंस रोड पर शुक्रवार की दुपिहर को कार क्रासिंग करने को लेकर दो पक्षों के बीच तकरार हो गया। कुछ ही मिंटों में दोनों पक्षों के बीच तकरार खूनी जंग में बदल गई और दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दूसरे पक्ष दो लोग गोलियां लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलते ही बटाला पुलिस के ऑला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दिन-दिहाड़े हुई इस खूनी भिड़त से क्षेत्र के लोगों में डर और सहम देखा गया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान दीपइंदर सिंह निवासी बटाला के रूप में हुई है।
इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचे बटाला के एसएसपी डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच में इस बात का पता चला है कि दोनों ही पक्षों के बीच कार क्रासिंग को लेकर तकरार खूनी भिंडत में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक दीपइंदर सिंह निवासी बटाला की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरे पक्ष के जगजीत सिंह और कमलप्रीत गंभीर घायल हुए है,जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इस भिंडत में लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच कोई पुरानी रंजिश मामला सामने नही आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend