CrimePunjab

दर्दनाक हादसा- इनोवा गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी,मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत।

इनोवा गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी,मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत।

पुलिस ने दोनों के शवों को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

न्यूज4पंजाब ब्यूरो। 

फतेहगढ़ चूड़ियां,14 मार्च। इनोवा और मोटरसाइकिल सवार पर सवार दो लोगों के बीच भयानक भिंडत की वजह से दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार बाद दुपहिर को कस्बा काला अफगाना के पास हुआ। पुलिस ने दोनो ही युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान विलियम मसीह (45) निवासी गांव पिंडी और परमिंदर सिंह (28) निवासी हरदोरवाल कलां के रूप में हुई है।
मृतक विलियम मसीह के पिता अमरीक मसीह ने बताया कि शनिवार को उसका बेटा विलियम और उसका पड़ोसी परमिंदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बटाला किसी काम के लिए जा रहे थे। जब वह कस्बा काला अफगाना के पास पहुंचे तो एक इनोवा गाड़ी उनको ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी,जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार वहां से गुजर रहे एक टिप्पर के नीचे आ गए और दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूडि़यां पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना फतेहगढ़ चूडियां के एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि इनोवा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और पीड़ित परिवार वालों के बयान लिए जा रहें है जो भी कानूनी कार्रवाई होगी,वह की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Send this to a friend