
शिरोमणि भगत नामदेव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार द्वारा घुमाण में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित।
–डॉ. राज कुमार वेरका द्वारा भगत नामदेव भवन के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 5 करोड़ रू की ग्रांट देने का ऐलान।
-बटाला तहसील में 15 नवंबर को लोकल छुट्टी का ऐलान।
न्यूज4पंजाब ब्यूरो
घुमाण,14 नवंबर।पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई की पंजाब सरकार द्वारा रविवार को बटाला के कस्बा घुमाण में शिरोमणि भगत श्री नामदेव जी की 751 वें प्रकाश पर्व को समर्पित श्री नामदेव दरबार घुमाण में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका पहुंचे। उनके साथ श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी, कादियां के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ,बाबा बकाला के विधायक संतोख सिंह भलाईपुर और डीसी गुरदासपुर जनाब मोहम्मद इश्फाक ने भी शिरकत की। इस राज्य स्तरीय समारोह के दौरान विशाल रागी सिंहों ने भगत नामदेव जी की बाणी का गायन किया।

भगत श्री नामदेव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर संगत को बधाई देते हुए डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि भगत नामदेव जी भक्ति लहर के वरिष्ठ संत थे। डॉ.वेरका ने आगे कहा कि भगत नामदेव का समूचा जीवन और उनकी बाणी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है और हरेक को उनसे सेध लेनी चाहिए। डॉ. वेरका ने आगे कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से यह ऐलान करते हैं कि पंजाब सरकार की तरफ से 5 करोड रूपए की लागत से भगत नामदेव भवन का निर्माण किया जाएगा और यह ग्रांट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. वेरका ने प्रकाश पर्व संबंधी राज्य स्तरीय समारोह की सफलता की खुशी में 15 नवंबर 2021 को बटाला तहसील में लोकल सरकारी छुट्टी का ऐलान भी किया। इस मौके पर श्री नामदेव दरबार कमेटी द्वारा कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका,विधायक बलविंदर सिंह लाड़ी,विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा,विधायक संतोख सिंह भलाईपुर और डीसी गुरदासपुर को सम्मानित किया।